VisheshKhabar.Com

विशेष खबर – रखे सबपर नजर

Tariff War के बीच अमेरिका ने दिए झुकने के संकेत, भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप!

Tariff War के बीच अमेरिका ने दिए झुकने के संकेत

Delhi Desk : अमेरिका और भारत के बीच चल रहे टैरिफ वॉर (Tariff War) के बीच अमेरिका ने भारतीय रुख के सामने नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने कहा है कि अमेरिका और भारत गहरे दोस्त हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत आ सकते हैं।

For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com

बता दें कि भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला बयान दिया है। राजदूत गोर ने कहा कि ट्रंप जल्द ही भारत आ सकते हैं। यह दोनों देशों के संबंधों में और गहराई ला सकता है।

Tariff War News

सर्जियो गोर ने कूटनीतिक गहराई पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत न केवल साझा हितों से बंधे हैं, बल्कि इनके संबंध सर्वोच्च स्तर पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि असली दोस्तों के बीच आपस में असहमति होती रहती है, लेकिन वे हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय लोगों की लचीली क्षमता, नवाचार और आध्यात्मिकता की सराहना की और पूरे देश की यात्रा करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर अगली बातचीत कल होगी। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका ‘खास दोस्त’ बताया।

What Is Tariff War

सर्जियो गोर ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि भारत अगले महीने ‘पॉक्स सिलिका’ (PaxSilica) पहल में एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होगा। यह अमेरिकी नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य खनिज पदार्थों, सेमीकंडक्टर, एआई विकास और उन्नत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक सुरक्षित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है।

सर्जियो गोर ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच व्यापार के अलावा सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे सेक्टर्स में भी सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने इस साझेदारी को इस सदी की सबसे परिणामी वैश्विक भागीदारी बनाने का संकल्प जताया है।

Indo-US Tariff War

अमेरिकी राजदू़त सर्जियो गोर ने ‘पॉक्स सिलिका’ (PaxSilica) को एक वैश्विक इनोवेशन-ड्रिवन सप्लाई चेन बताया। यह पहल महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा इनपुट, सेमीकंडक्टर्स और लॉजिस्टिक्स को जोड़ती है। पिछले महीने जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल इसमें शामिल हुए थे।

बता दें कि अब भारत को अगले महीने पॉक्स सिलिका के पूर्ण सदस्य के रूप में बुलाया गया है। सर्जियो गोर के के अनुसार नई तकनीक को अपनाने के साथ भारत और अमेरिका के लिए आपस में मिलकर काम करना बहुत ही जरूरी है।

Tariff War And PaxSilica

पिछले काफी समय से लटकी हुई ट्रेड डील के संबंध में जानकारी देते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों पक्ष सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि कल इस पर अगली महत्वपूर्ण कॉल होगी।

सर्जियो गोर ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी। उन्होंने ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती का जिक्र किया। गोर ने कहा कि 2013 के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने बताया कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने हजारों संघीय नियुक्तियों की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों के और मजबूत होने का भरोसा भी जताया।

-विशेष खबर ब्यूरो

For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *